कोरबा। प्रयागराज मे रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक को जहरसेवन से गंभीर होने पर कटघोरा सीएचसी दाखिल कराया गया था, जहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। उसकी मौत के बाद खुद को पत्नि बताते हुए एक महिला रोती बिलखती पहुंची थी, लेकिन वह दोबारा अस्पताल नही लौटी। मामले में परिजनों संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया, जब सोमवार की दोपहर संजीवनी एक्सप्रेस से कटघोरा सीएचसी में भर्ती 22 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार गौड़ नामक युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। उसके साथ कोई भी परिजन नही थे। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। उसके शव को मर्च्युरी में शिफ्ट करते हुए अस्पताल पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस मृतक की पहचान कार्रवाई शुरू कर दी, इस बीच दो महिला चौकी पहुंचे। पुलिस ने रोती बिलखती महिला को देख पूछताछ की तो उसने खुद को मृतक की पत्नि बताया, लेकिन वह थोड़ी देर बाद कहीं चली गई। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने शव का निरीक्षण किया। इस दौरान मृतक के जेब में रखे पर्स से कागज का एक पुर्जा मिला, जिसमें लिखे नंबरों पर पुलिस ने संपर्क करना शुरू किया। इस दौरान पुलिस का प्रयागराज के ईए 35 एडीएम कालोनी नैनी में रहने वाले मृतक के पिता नीरज कुुमार गौर से हुई। उन्हें पुलिस ने मामले से अवगत कराया। वे मंगलवार की सुबह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू की। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अभिषेक दो साल पहले घर से आया था। वह बिलासपुर के किसी शीशा फैक्ट्री में काम करता था। अभिषेक बीते साल एक युवती के साथ गांव गया था। पूछताछ करने पर युवती ने खुद को कटघोरा क्षेत्र निवासी होने की जानकारी दी थी। उसकी मां ने काल कर युवती के दो बच्चों की मां होने की जानकारी दी थी। जिसकी पुष्टि खुद युवती ने भी की थी। उसने अभिषेक के साथ किसी तरह का संबंध नही होने की बात कही थी। वे दोनों साथ में ही लौटे थे। परिजनों ने अपने पुत्र की मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग भी की है। बहरहाल मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है।
मोबाइल, आधार कार्ड सहित दस्तावेज गायब
इस पूरे मामले में चौकाने वाली बात तो यह है कि मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज गायब हैं। मृतक के पेंट की जेब में सिर्फ पर्स मिला है, जिसमें 401 रूपए नगदी और कागज के कुछ चुटके ही मिले हैं। परिजनों ने बताया कि इंस्टाग्राम व वाट्सअप में सोमवार रात तक दोनो की तस्वीर सहित कुछ अन्य फोटो वीडियों भी पोष्ट किया गया था, लेकिन आधे रास्ते पहुंचने के बाद उन्होंने देखा तो मोबाइल से तमाम पोष्ट डिलिट कर दिया गया है। ऐसे में परिजनों के शक की सुई महिला पर ही टिक गई है।
![]()
































