कोरबा। पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 8 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सोमवार को जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना की गई है।
आदेश के अनुसार निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को दीपका थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं दीपका थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे एसआई प्रेमचंद साहू को कटघोरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में निरीक्षक गणेश राम यादव को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी करतला तथा निरीक्षक लोकनाथ यादव को थाना प्रभारी लेमरू पदस्थ किया गया है। लेमरू थाना में तैनात एसआई सुमन पोया और चंद्रपाल खांडे को कटघोरा पदस्थ किया गया है। इसके अलावा आजाक थाना में तैनात एएसआई भानुप्रताप कुरें को पाली पदस्थ किया गया है। वहीं एएसआई महिपाल सिंह के पूर्व स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें आजाक थाना में पदस्थ किया गया है। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों के बेहतर संचालन की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
.
![]()
































