कोरबा। हाइड्रा से नीचे उतरते समय चालक अचानक जमीन पर गिर गया। घटना में घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां परीक्षण उपरांत चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को मर्क्युरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि सक्ती जिले के नगरदा थानांतर्गत ग्राम सकरेली में सोनू राम 26 वर्ष निवास करता था। वह पेशे से वाहन चालक था। सोनू कुछ समय से एक कंपनी में हाइड्रा चालक का काम कर रहा था। वह प्रतिदिन की तरह हाइड्रा को लेकर उरगा आया हुआ था। सोनू दोपहर में हाइड्रा को लेकर सुशील डीजल मोटर गैरेज के सामने पहुंचा और हाइड्रा को खड़ा कर नीचे उतर रहा था। इसी दौरान अचानक जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने आनन फानन इलाज के लिए सोनू को मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को मरचूरी में रखवाया गया है। मामले में बुधवार को वैधानिक कार्रवाई पूरी की जाएगी। परिजनों के बयान व जांच उपरांत वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी।
![]()
































