कोरबा। नगर साहू कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी के त्रिवर्षीय चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 7 जुलाई शाम 4 बजे किया जाएगा। प्रारंभिक मतदाता सूची के संबंध में आपत्ति 8 जुलाई सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किया जा सकेगा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आपूत्ति का निराकरण का शाम 5 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। नामांकन फार्म का वितरण व जमा 9 जुलाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा। नामांकन फार्म जांच व प्रकाशन शाम 6 बजे व नामांकन वापसी 10 जुलाई सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगा। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन दोपहर 1 बजे निर्धारित है। 12 जुलाई को मतदान कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। मतदान स्थल जूनियर क्लब सीएसईबी कोरबा पूर्व निर्धारित है।
![]()
































