कोरबा। जिले में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने की कवायद की जा रही है। इस कड़ी में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। यातायात पुलिस स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को टैफिक नियमों की जानकारी दे रही है। इस कड़ी में सेंट जेवियर्स स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल में ट्रैफिक एएसआई मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह व कांस्टेबल, शुशांत, युवराज चन्द्रा ने पहुंचकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों, ट्रैफिक सिग्नल्स के संबंध में जानकारी दी। एएसआई राठौर ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना हम सबके लिए आवश्यक है। शराब पीकर वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने बच्चों से यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहकर अन्य लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई।
![]()
































