दबंग न्यूज | बांकीमोंगरा
ग्राम ढपढप में 55 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
बांकीमोंगरा/कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढपढप से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 55 वर्षीय ग्रामीण संतराम बिंझवार ने अपने घर के परिसर में स्थित पीपल के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिजनों ने जब संतराम बिंझवार का शव पेड़ से लटकता देखा तो तत्काल इसकी सूचना बांकीमोंगरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
परिजनों एवं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी तथा उन्हें शराब की लत भी थी। फिलहाल आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
बांकीमोंगरा पुलिस ने मर्ग क्रमांक 42 कायम कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक (ASI) चंद्रशेखर वैष्णव द्वारा की जा रही है। पुलिस पंचनामा की कार्रवाई के साथ परिजनों एवं आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
![]()
































