कोरबा। मोरगा क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को शिवकुमार कुर्रे (20) और ऋषभ कुमार (18), निवासी बाटोपाल, बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मोरगा क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
![]()
































