कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर के आवास क्रमांक बी 132 में निवासरत शिक्षक राजा सरकार के 19 वर्षीय पुत्र वासु सरकार ने मंगलवार की दोपहर घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय माता-पिता दोनों बाहर थे, जब वे घर लौटे तो दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो उनका पुत्र फंदे से लटका हुआ दिखा। यह देखते ही चीख पुकार मच गई। पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतरा गया। जीवित होने की आश में परिजन उसे विकास नगर स्थित एसईसीएल के विभागीय अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक वासु सरकार के पिता राजा सरकार कुसमुंडा डीएवी में शिक्षक हैं। वहीं वासु की माता कोरबा डीएवी में पढ़ाती हैं।
![]()
































