कोरबा। नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हो चुकी है। लगभग एक माह से स्कूलों का संचालन होने लगा है। दूसरी ओर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंडीकछार में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिसे लेकर एनएसयूआई ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर ने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत अंडीकछार का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला विगत दो वर्षों से अंग्रेजी और संस्कृत शिक्षक विहीन है। दोनों विषयों के शिक्षक नहीं होने से बच्चों को पढ़ाई से वंचित होना पड़ रहा है। जिससे आने वाले दिनों में बच्चों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान में निकले मानदेय शिक्षक भर्ती की सूची में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंंडीकछार की अनदेखी की गई है। श्री राठौर ने विद्यालय में दोनों विषयोंं के शिक्षकों की भर्ती की मांग की है।
![]()
































