कोरबा। बस स्टैंड में संचालित भूमि जनरल स्टोर में चोरों ने धावा बोल दिया। शातिर चोर शटर तोड़कर दुकान के भीतर पहुंचे और गल्ले में रखे 4 हजार नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। कटघोरा थाना अंतर्गत नगर पंचायत छुरीकला के बस स्टैंड में रामशरण साहू भूमि जनरल स्टोर का संचालन करता है। वह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया। श्री साहू के पुत्र रमेश साहू सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर टूटा मिला। उसने भीतर जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पडे थे। चोरों ने गल्ले में रखे 4 हजार रूपए नगदी को पार कर दिया था। जब सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो तीन नकाबपोश की करतूत कैद मिली। दरअसल रात लगभग 3 बजे नकाबपोश शटर तोड़कर भीतर पहुंचे थे। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।
![]()
































