कोरबा। निगम कालोनी में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा ली। उसे आनन फानन फंदे से नीचे उतार मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक बीते कुछ दिनों से रोजगार को लेकर तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि उसने बेरोजगारी के कारण आत्मघाती कदम उठाया होगा। सिविल लाइन थानांतर्गत निगम कालोनी में ओमप्रकाश महंत 34 वर्ष निवास करता था। वह बालको के किसी ठेका कंपनी में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह 10-15 दिनों से काम पर नही जा रहा था। वह रोजगार को लेकर परिजनों से भी बातचीत करता था। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह भी परिजन अपने अपने काम में व्यस्त थे।ओमप्रकाश अपने कमरे में था, जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नही आया तो पत्नि ने दरवाजे खटखटाए, लेकिन दरवाजा भीतर से बंद मिला। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो ओमप्रकाश पंखे में फंदे पर लटका हुआ था। जिसकी जानकारी उसकी पत्नि ने परिजनों को दी। किसी तरह दरवाजा तोड़कर परिजन भीतर पहुंचे। वे ओमप्रकाश को फंदे से नीचे उतार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बहरहाल अस्पताली मेमों मिलने पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।
![]()
































