Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएससी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा, सही-गलत उत्तरों पर समान अंक देने का आरोप, 1:3 के अनुपात में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाने की मांग : जयसिंह अग्रवाल

    16/09/2026

    गणपति बप्पा की भक्ति में रंगी उर्जानगरी, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब / सीतामणी से पावर हाउस रोड तक नयनाभिराम प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, कहीं 5 तो कहीं 11 दिन विराजेंगे गणपति

    16/09/2026

    मानिकपुर स्कूल में सहपाठी मित्र मिलन समारोह 17 को

    16/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » पीएससी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा, सही-गलत उत्तरों पर समान अंक देने का आरोप, 1:3 के अनुपात में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाने की मांग : जयसिंह अग्रवाल
    छत्तीसगढ़

    पीएससी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा, सही-गलत उत्तरों पर समान अंक देने का आरोप, 1:3 के अनुपात में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाने की मांग : जयसिंह अग्रवाल

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore16/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा-2025 में मुख्य परीक्षा के परिणाम और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही प्रश्न के सही और गलत उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को समान अंक दिए गए हैं, जबकि कुछ मामलों में गलत उत्तर देने वाले अभ्यर्थी को सही उत्तर देने वाले से अधिक अंक मिले हैं। उन्होंने सरकार और आयोग से मामले का निराकरण होने तक साक्षात्कार स्थगित करने की मांग की है।

    प्रेस वार्ता में जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी परीक्षा आयोजित करने का वादा किया था, लेकिन पिछले दो वर्षों की परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियों के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 में कुल 265 पद हैं। निर्धारित 1:3 के अनुपात के अनुसार 795 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना चाहिए था, लेकिन केवल 608 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण होकर साक्षात्कार तक पहुंचे हैं। आयोग का कहना है कि शेष 187 अभ्यर्थी न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर सके। उन्होंने आयोग से मांग की कि वह यह प्रमाणित करे कि इन 187 अभ्यर्थियों ने न्यूनतम अंक हासिल नहीं किए। पूर्व मंत्री ने 2024 की मुख्य परीक्षा की दो उत्तर पुस्तिकाओं का हवाला देते हुए मूल्यांकन में कथित गड़बड़ी के उदाहरण प्रस्तुत किए। उनके अनुसार प्रश्न क्रमांक 5(1) में दोनों अभ्यर्थियों के उत्तर सही और समान होने के बावजूद एक को 2 में से शून्य तथा दूसरे को 2 में 2 अंक दिए गए। इसी तरह भक्तिन माता-राजिम से संबंधित उत्तर में एक अभ्यर्थी को सही उत्तर लिखने पर 8 में से 3.5 अंक मिले, जबकि दूसरे अभ्यर्थी ने कथित रूप से गलत उत्तर लिखने के बावजूद 1.5 अंक प्राप्त किए। छत्तीसगढ़ में होमरूल लीग की स्थापना संबंधी प्रश्न में भी एक अभ्यर्थी को सही उत्तर के लिए 4 में से 2.5 अंक मिले, जबकि दूसरे के अलग और गलत उत्तर होने के बावजूद उसे भी 2.5 अंक दिए गए।

    उन्होंने घरेलू हिंसा से व्यथित व्यक्ति संबंधी प्रश्न का उदाहरण देते हुए कहा कि एक अभ्यर्थी ने गलत उत्तर दिया, फिर भी उसे 2 में से 0.5 अंक मिले, जबकि सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थी को भी 0.5 अंक ही मिले। इसी प्रकार बौद्ध धर्म के महाभिनिष्क्रमण संबंधी सही उत्तर पर दो अभ्यर्थियों को क्रमशः 0.5 और 1.5 अंक दिए जाने का दावा किया गया।जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार और पीएससी को अभ्यर्थियों की शंकाओं का समाधान पारदर्शी तरीके से करना चाहिए। उन्होंने सभी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और साक्षात्कार के लिए 1:3 के अनुपात का पालन किए जाने की मांग की। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    उत्तर पुस्तिकाएं साक्षात्कार से पहले उपलब्ध कराने की मांग

    जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि अभ्यर्थियों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच देखने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि साक्षात्कार से पहले सभी अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक अथवा उपलब्ध कराई जाएं, ताकि अभ्यर्थी स्वयं देख सकें कि उनकी कॉपियों का मूल्यांकन सही ढंग से हुआ है या नहीं। उन्होंने यह भी मांग रखी कि साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष सभी अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं उन्हें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही मूल्यांकनकर्ताओं की योग्यता और चयन के लिए स्पष्ट मानदंड निर्धारित करने तथा पीएससी मुख्य परीक्षा के लिए मॉडल उत्तर जारी करने की मांग की।

    2024 के परिणाम पर भी उठाए सवाल

    पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्य सेवा परीक्षा-2024 में भी मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए निर्धारित 1:3 अनुपात से 95 अभ्यर्थी कम लिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भी नियमों का पालन नहीं किया गया।उन्होंने 2024 की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कथित तौर पर शिक्षक एलबी से कॉपियां जांच कराई गईं तथा मूल्यांकनकर्ताओं के नाम और नंबर सार्वजनिक होने की बात भी सामने आई थी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    गणपति बप्पा की भक्ति में रंगी उर्जानगरी, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब / सीतामणी से पावर हाउस रोड तक नयनाभिराम प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, कहीं 5 तो कहीं 11 दिन विराजेंगे गणपति

    16/09/2026

    मानिकपुर स्कूल में सहपाठी मित्र मिलन समारोह 17 को

    16/09/2026

    पीएम जनमन आवास में ठेकेदारी का खेल, पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों के 6.40 लाख हड़पे , एक साल बाद भी चार आवास अधूरे, तीन रूफ कास्ट तो एक प्लिंथ लेवल पर अटका, जनपद सीईओ ने जारी किया अंतिम नोटिस

    16/09/2026

    खेत में भेड़-घोड़े चराने को लेकर खूनी संघर्ष, तीर लगने से चरवाहा घायल / चरवाहों ने दो ग्रामीणों पर लाठी से किया हमला, एक की कमर तो दूसरे का हाथ फ्रैक्चर

    16/09/2026

    नवजात को अस्पताल में छोडक़र लापता हुई प्रसूता, दूसरे दिन झाडिय़ों में फंदे पर मिली लाश / कटघोरा के निजी अस्पताल की घटना, सीसीटीवी में बाहर जाते कैद हुई तस्वीर, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

    16/09/2026

    गणेश पंडाल से महज दस कदम दूर सूने मकान में चोरों का धावा / आलमारी का लॉकर तोडक़र नगदी व सोने चांदी के जेवर पार

    16/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    पीएससी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा, सही-गलत उत्तरों पर समान अंक देने का आरोप, 1:3 के अनुपात में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाने की मांग : जयसिंह अग्रवाल

    By Arvind Rathore16/09/2026

    कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा-2025 में मुख्य परीक्षा के परिणाम…

    गणपति बप्पा की भक्ति में रंगी उर्जानगरी, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब / सीतामणी से पावर हाउस रोड तक नयनाभिराम प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, कहीं 5 तो कहीं 11 दिन विराजेंगे गणपति

    16/09/2026

    मानिकपुर स्कूल में सहपाठी मित्र मिलन समारोह 17 को

    16/09/2026

    पीएम जनमन आवास में ठेकेदारी का खेल, पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों के 6.40 लाख हड़पे , एक साल बाद भी चार आवास अधूरे, तीन रूफ कास्ट तो एक प्लिंथ लेवल पर अटका, जनपद सीईओ ने जारी किया अंतिम नोटिस

    16/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    पीएससी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा, सही-गलत उत्तरों पर समान अंक देने का आरोप, 1:3 के अनुपात में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाने की मांग : जयसिंह अग्रवाल

    16/09/2026

    गणपति बप्पा की भक्ति में रंगी उर्जानगरी, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब / सीतामणी से पावर हाउस रोड तक नयनाभिराम प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, कहीं 5 तो कहीं 11 दिन विराजेंगे गणपति

    16/09/2026

    मानिकपुर स्कूल में सहपाठी मित्र मिलन समारोह 17 को

    16/09/2026

    पीएम जनमन आवास में ठेकेदारी का खेल, पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों के 6.40 लाख हड़पे , एक साल बाद भी चार आवास अधूरे, तीन रूफ कास्ट तो एक प्लिंथ लेवल पर अटका, जनपद सीईओ ने जारी किया अंतिम नोटिस

    16/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    पीएससी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा, सही-गलत उत्तरों पर समान अंक देने का आरोप, 1:3 के अनुपात में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाने की मांग : जयसिंह अग्रवाल

    16/09/2026

    गणपति बप्पा की भक्ति में रंगी उर्जानगरी, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब / सीतामणी से पावर हाउस रोड तक नयनाभिराम प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, कहीं 5 तो कहीं 11 दिन विराजेंगे गणपति

    16/09/2026

    मानिकपुर स्कूल में सहपाठी मित्र मिलन समारोह 17 को

    16/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.