Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Arvind Rathore
कोरबा। गणेश उत्सव के अवसर पर कटघोरा नगर इन दिनों पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर सजे भव्य गणेश पंडाल श्रद्धालुओं और दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खासकर ‘कटघोरा के राजा’ और ‘कटघोरा के महाराजा’ के भव्य आयोजन की चर्चा नगर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक हो रही है। शाम होते ही गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और परिवार नगर पहुंच रहे हैं। भव्य सजावट, आकर्षक झांकियां, रंग-बिरंगी रोशनी और लेजर लाइट शो से शहर का माहौल मेले जैसा नजर आ रहा…
कोरबा। दक्षिण पूर्वी कोयला क्षेत्र लिमिटेड (एसईसीएल) कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा परियोजना प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 20 परियोजना प्रभावित व्यक्तियों को रोजगार नियुक्ति आदेश वितरित किए गए। इनमें ग्राम रिस्दी के 19 परियोजना प्रभावित व्यक्तियों तथा ग्राम पाली के 1 परियोजना प्रभावित व्यक्ति को नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। प्रबंधन का कहना है कि नियुक्ति आदेशों का वितरण परियोजना प्रभावित परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा एसईसीएल द्वारा किए गए पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन संबंधी दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र परियोजना प्रभावित…
कोरबा। कटघोरा कृषि विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के बिना सूचना लंबे समय तक कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने के मामले में विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवशरण पैकरा को निलंबित कर दिया है। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव द्वारा किसानों की समस्या और अधिकारी की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाए जाने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई हुई है। उप संचालक कृषि कोरबा द्वारा जारी आदेश के तहत देवशरण पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार देवशरण पैकरा 01 अगस्त 2026 से अपने कार्यक्षेत्र से…
बांकी मोंगरा। बांकी मोंगरा स्थित विद्युत विभाग के सब-स्टेशन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। पूजा को लेकर विभागीय परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना के लिए भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं एवं कर्मचारियों के लिए भोग-प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा पूजा स्थल की सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भगवान…
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ ने विभागीय आश्रम एवं छात्रावासों में कार्यरत कलेक्टर दर (आदेशित) चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रिक्त पदों पर युक्तियुक्तकरण (समायोजन) कर नियमित वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर आईटीआई चौक पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। संघ ने ज्ञापन में कहा है कि विभाग के आश्रम और छात्रावासों में रसोईया, जलवाहक और चौकीदार के रूप में कलेक्टर दर पर कर्मचारी लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों को रिक्त पदों पर युक्तियुक्तकरण करते हुए नियमित…
कोरबा। वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में विशाल सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे एक साथ लाखों विद्यार्थी, शिक्षक और नागरिक राष्ट्रगीत का पूर्ण सामूहिक गायन करेंगे। आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। उक्त जानकारी प्रेस क्लब तिलक भवन में छत्तीसगढ़ प्रांत सामूहिक वंदे मातरम् आयोजन के संयोजक जुड़ावन सिंह ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में दी। श्री ठाकुर ने बताया कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि…
कोरबा। अनुकूल मौसम और समय पर हुई अच्छी बारिश ने इस वर्ष जिले के किसानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। खेतों में लहलहा रही धान की फसल को देखकर किसान बंपर पैदावार की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले वर्ष अत्यधिक बारिश और जलजमाव से धान की फसल को हुए नुकसान के बाद इस बार फसल की बेहतर स्थिति किसानों के लिए राहत लेकर आई है। मानसून के दौरान पर्याप्त बारिश होने से खेतों में लगातार नमी बनी रही, जिसका सीधा लाभ धान की फसल के विकास को मिला। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में धान के पौधे स्वस्थ नजर आ…
कोरबा। अखंड सुहाग और पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखा। तीज को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह रहा। व्रत से एक दिन पहले रविवार को महिलाओं ने नहाय-खाय किया, जबकि सोमवार को पूरे दिन अन्न और जल का त्याग कर व्रत रखा। शाम होते ही घरों और मंदिरों में शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी। महिलाओं ने मिट्टी से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा तैयार कर विधि-विधान से पूजा की। कई घरों में महिलाओं ने परिवार के साथ तीज की पूजा…
कोरबा। कोरबा से चांपा और कुरदा जाने वाला मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। बारिश में स्थिति और खराब हो गई है। कई जगह गड्डों में पानी भर गया है। इससे वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती और वाहन अचानक गड्डों में उतर जाते हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। यह मार्ग आसप आसपास के गांवों को चांपा से जोड़ता है। रोज बड़ी संख्या में लोग दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहनों से आवागमन करते हैं। स्कूली विद्यार्थी, कर्मचारी, किसान…
कोरबा। एसईसीएल के जूनाडीह-दीपका साइडिंग के बीच असामाजिक तत्वों ने मालगाड़ी में पथराव कर दिया। घटना में मालगाड़ी के लोको पायलट के सिर पर गंभीर चोटें आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ व पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में लगी थी। आखिरकार पुलिस ने एक आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। उसे वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय में पेश किया गया है। घटना दीपका थानांतर्गत 10 सितंबर की रात करीब 10.15 बजे घटित हुई थी। लोको पायलट सुनील कुमार मालगाड़ी संख्या एन बाक्स 15 के इंजन को लेकर जूनाडीह से दीपका साइडिंग की ओर जा रहा था। इसी…
